Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में खेल बर्दाश्त नहीं चोपन इंडियन बैंक शाखा पर राकेश केशरी ने उठाए गंभीर सवाल*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में खेल बर्दाश्त नहीं चोपन इंडियन बैंक शाखा पर राकेश केशरी ने उठाए गंभीर सवाल

 

चोपन/सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश सरकार भी जनहित के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति की बात लगातार करती रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल इन संकल्पों की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं।चोपन क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक सलखन शाखा पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सीएम युवा उद्यमी योजना से जुड़े ऋण मामलों में गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। लाभार्थियों का कहना है कि कई आवेदन महीनों से लंबित हैं, कुछ मामलों में पोर्टल पर Loan Sanctioned दिख रहा है लेकिन खाते में धनराशि नहीं पहुंची, जबकि कुछ आवेदन बिना स्पष्ट कारण के निरस्त कर दिए गए।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्गीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं, तो पात्र लाभार्थियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं।आरोप है कि वर्तमान शाखा प्रबंधक के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं के संचालन में अपेक्षित पारदर्शिता नहीं दिखाई दे रही, जिससे लाभार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीएससी संचालक राकेश केशरी ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजकर वर्तमान शाखा प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान आए लंबित आवेदन, स्वीकृत आवेदन, निस्तारित प्रकरण, रिजेक्ट आवेदन तथा पोर्टल पर स्वीकृत लेकिन भुगतान लंबित मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।इस मामले पर राकेश केशरी ने कहा सरकार गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन यदि स्थानीय स्तर पर पात्र लाभार्थियों को महीनों भटकना पड़े, पोर्टल पर स्वीकृति दिखने के बाद भी भुगतान न मिले, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। यदि कहीं भी लापरवाही या अनियमितता हो रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गरीब जनता का अधिकार समय पर मिले, यही हमारी मांग है। सरकारी योजनाएं किसी की कृपा नहीं, जनता का अधिकार हैं।”उन्होंने मांग की कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा पात्र लाभार्थियों को तत्काल राहत दिलाई जाए।प्रधानमंत्री का संकल्प अंतिम व्यक्ति तक लाभ, मुख्यमंत्री का संदेश जीरो टॉलरेंस, तो फिर गरीब जनता को योजनाओं के लिए इंतजार क्यों।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in