Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़े तीसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न 

जिला लखीमपुर खीरी इस वक्त की बड़ी खबर

ग्राम पंचायत कानाखेड़ा

बड़े तीसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न

ग्राम पंचायत कानाखेड़ा में बड़े तीसरे मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिलाभजन-कीर्तन, नृत्य एवं संगीतमय कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और खुशहाली का माहौल बना रहा। ग्रामीणों एवं आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई। बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in