Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्य प्रदेश मध्य छेत्र वि वि कंपनी के कटारा हिल्स जोन में स्मार्ट मीटर एवं सोलर पैनल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

* आज तक 24+7दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भोपाल – मध्य प्रदेश मध्य छेत्र वि वि कंपनी के कटारा हिल्स जोन में स्मार्ट मीटर एवं सोलर पैनल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

कटारा हिल्स जोन स्थित लहारपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बागमुगलिया एक्सटेंशन में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं सोलर पैनल के फायदे बताने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 55 की पार्षद श्रीमती अर्चना परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टर के माध्यम से स्मार्ट मीटर से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। जोन प्रभारी रेणु बारापत्रे एव अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को त्रुटिरहित बिलिंग की सुविधा मिलेगी तथा निर्धारित समय पर सही और सटीक रीडिंग प्राप्त होगी। इससे गलत रीडिंग और अनुमानित बिल जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

कार्यक्रम में सोलर पैनल लगाने के फायदे भी विस्तार से बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने से बिजली बिल में काफी कमी लाई जा सकती है। सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ लंबे समय तक किफायती विकल्प साबित होती है। उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली खपत की जानकारी सीधे कंपनी तक पहुंचती है जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलती हैं। साथ ही मीटर में किसी प्रकार की खराबी आने पर उसकी जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी जिससे समय पर सुधार कार्य किया जा सकेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने स्मार्ट मीटर और सोलर पैनल से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in