Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रशासन से अपील अतिक्रमण निष्पक्षता से हटे, माकपा* 

 

प्रशासन से अपील अतिक्रमण निष्पक्षता से हटे, माकपा*

 

*माकपा की जारी प्रेस विज्ञप्ति के दूसरे दिन शाम को कब्रिस्तान पहुंचकर वापस लौटा प्रशासन*

 

*प्रशासन अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाकर न्याय पूर्ण कार्यवाही करें*

 

गाडरवारा/ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने गाडरवारा में अतिक्रमण की कार्यवाही का स्वागत किया है,विस्थापित गरीब जो परिवार का पालन पोषण करते थे उन्हें विस्थापन का प्रबंध किया जाय।साथ ही

अतिक्रमण अभियान में पक्षपात किए जाने की चर्चाएं जोरों पर है जो दिख भी रही है।अचानक 5 दिनों से क्यों रुक गया अभियान ?

स्टेशन चीचली तिराहे की 14 दुकाने,

कब्रिस्तान क्षेत्र

पुरानी गल्ला मंडी

पुराना सराफा

झंडा चौक

का अतिक्रमण न हटाए जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक तरफ कई वर्षों से चाय नाश्ते सब्जी पान ठेले से लेकर छोटे गुमठी वाले गरीब लोग जो परिवार का पालन पोषण करते थे, वे बिलख विलख कर रो रहे हैं, उनके विस्थापन की व्यवस्था की जाना चाहिए दूसरी तरफ क्या कारण है कि समान कार्यवाही न होकर पक्षपात शुरू हो गया है, शीघ्र गाडरवारा का अतिक्रमण बगैर पक्षपात के हटाया जाय अन्यथा माकपा सड़क पर उतरने मजबूर होगी।

प्रशासन से अपील है निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की प्रक्रिया जारी रखे।

जगदीश पटेल

सचिव

माकपा नरसिंहपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in