Skip to main content

Aaj Tak24x7

मीडिया एडवाइजरीजिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, धार 

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान धार

 

 

मीडिया एडवाइजरीजिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, धार

 

विषय: भोजशाला परिसर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन हेतु अपील

 

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, धार द्वारा समस्त नागरिकों, धर्मगुरुओं, आगंतुकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की जाती है कि भोजशाला परिसर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।

 

1. माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश एवं निर्देश बाध्यकारी हैं तथा उनका अक्षरशः पालन कराया जाएगा।

2. न्यायालय के प्रचलित निर्देशों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि अथवा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अनुमति न दी गई किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।

3. सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से भ्रामक, भड़काऊ, अप्रमाणित अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित न करें।

4. मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग करें तथा किसी भी प्रकार की उत्तेजक या भ्रामक सामग्री के प्रसारण से बचें।

5. परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि कानून व्यवस्था एवं शांति बनी रहे।

6. सभी समुदायों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं न्यायिक प्रक्रिया एवं विधि व्यवस्था का सम्मान करें।

 

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पुनः यह स्पष्ट करता है कि शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं विधि के शासन को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

शांति बनाए रखें | अफवाहों से बचें | कानून का सम्मान करें | राष्ट्रहित में सहयोग करें

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in