Skip to main content

Aaj Tak24x7

छिंदवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर किया जागरूकता कार्यक्रम  

छिंदवाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर किया जागरूकता कार्यक्रम

सत्कार हीरो के सहयोग से बांटे जीवन रक्षक 40 हेलमेट

छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा पुलिस की सराहनीय पहल देखने को मिली जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम गांगीवाड़ा में सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना था।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन में यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर चौबे, थाना प्रभारी यातायात राकेश तिवारी, सूबेदार लोहित शेंदे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सत्कार हीरो के संचालक संजीव जैन की ओर से 40 नागरिकों को जीवन रक्षक हेलमेटों का वितरण किया गया। सुंदर नवाचार की सफलता में सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर समाज सेवी दीपक राज जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने छिंदवाड़ को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के साथ ग्रीष्मकाल में पशु – पक्षियों के लिए दाना – पानी रखने की अपील की।

आयोजित सभा में अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा नागरिकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि चाहे यात्रा छोटी हो या बड़ी, हेलमेट पहनना प्रत्येक दोपहिया चालक के लिए अनिवार्य एवं जीवन रक्षक है।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से तेज गति, लापरवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का आग्रह किया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं वाहन चालक उपस्थित रहे तथा सभी ने यातायात नियमों का पालन करने एवं नियमित रूप से हेलमेट उपयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश एवं सामूहिक अपील के साथ किया गया।

सादर प्रकाशनार्थ 20,05,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in