Skip to main content

Aaj Tak24x7

गोधूलि वृद्धाश्रम में मनाया वात्सल्य महोत्सव

गोधूलि वृद्धाश्रम में मनाया वात्सल्य महोत्स

सर्वोदय अहिंसा की टीम ने किया सेवा कार्य – फल वितरण कर भरे जलपात्र

छिंदवाड़ा – भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी जियो ओर जीने दो की पवित्र भावना को लेकर मंगलवार की दोपहर सर्वोदय अहिंसा की टीम के साथ जैन बंधुगण नगर के गोधूलि वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां सेवा कार्य कर वात्सल्य महोत्सव मनाया।

अहिंसा प्रेमियों ने गोधूलि वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों की कुशल क्षेम पूछकर उन्हें फल वितरण किया, एक पौधा पापा के नाम लगाया, पक्षियों के लिए जलपात्र बांधकर उसमें जल भरा साथ ही आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर छिन्दवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

यह वात्सल्य महोत्सव पेंटर साव इंद्रकुमार जैन की प्रेरणा से सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के मार्गदर्शन में आईईसी टीम नगर निगम छिंदवाड़ा, अहिंसा प्रेमी ऋषभ जैन पिंटू, दीपक जैन, चंचलेश श्रीवास्तव, भव्य जैन, कुशल जैन, संगीता जैन, कल्पना जैन शिक्षिका, फाल्गुनी जैन, काव्या जैन, अक्षरा जैन सहित टेंट हाऊस परिवार पारस मैरिज लॉन चौरई के शुभ भावों एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भीषण गर्मी में किए गए इस सुंदर आयोजन की गणमान्य नागरिकों सहित अहिंसा प्रेमियों ने सराहना की ओर बुजुर्गों ने सर्वोदय अहिंसा की टीम को दिल खोल कर आशीष दिया।

समाज सेवी दीपक राज जैन का कहना है कि हम जियो ओर जीने दो सहित सर्वोदय अहिंसा की पवित्र भावना से सभी आयोजन करते हैं, जिसमें बच्चों सहित युवाओं को विशेष रूप से जोड़ते हैं ताकि उनमें संस्कारों का बीजारोपण हो ओर वे भी भविष्य में सेवा कार्यों की मिशाल पेश कर सके।

सादर प्रकाशनार्थ 19,05,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in