Skip to main content

Aaj Tak24x7

लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी हिमांशु तोमर को 6000 की रिश्वत लेते पकडा-एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा.

लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी हिमांशु तोमर को 6000 की रिश्वत लेते पकडा-एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा

अतुल मल्होत्रा।

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

 

*आवेदक* :- श्री रामखिलाड़ी चौहान पुत्र श्री कृपाराम चौहान, व्यवसाय – किसान ,उम्र 56 वर्ष ,निवासी ग्राम तुकेडा तहसील गोहद जिला भिंड मध्य प्रदेश

 

*आरोपी* :- श्री हिमांशु तोमर पिता श्री महेश सिंह तोमर उम्र 35 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना-तुकेडा पटवारी एवं निवासी शिंदे की छावनी लश्कर ग्वालियर म.प्र.

 

*रिश्वत राशि- 6000/*

विवरण :- आवेदक श्री रामखिलाड़ी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 15/05/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से जमीन का सीमांकन कराने के एवज में 10000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है । आवेदन का सत्यापन कराया गया जो सत्य पाया गया, दिनांक 20/05/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ।आज दिनांक को आरोपी हिमांशु तोमर, मालनपुरा के पास ,नहर की पुलिया के बाई तरफ रिश्वत राशि 6000/रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

*ट्रेपदल* उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह,,(प्रभारीटीम) , निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ,प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा,जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, बलवीर,आरक्षक गण– प्रशांत कुशवाह, विनोद शाक्य ,रवि सिंह, ।

*संपर्क सूत्र एवं पता -*

कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर

मोबाइल नंबर – 0751-2457121

 

regards

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in