अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरजा कालरी के सुनसान इलाके में एक युवक-युवती के साथ हुई गंभीर वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरजा कालरी के सुनसान इलाके में एक युवक-युवती के साथ हुई गंभीर वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है

जानकारी के अनुसार, रात के समय स्कूटी से घूमने गए युवक और युवती के साथ दो आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने मारपीट और बदसलूकी की। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के सिर पर पत्थर से हमला किया तथा युवती को जबरन अंधेरे में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि युवक ने साहस दिखाते हुए बीचबचाव किया और एक आरोपी के पेट में काट लिया, जिसके बाद शोर-शराबा होने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस पूरे मामले को लेकर विक्रांत मुराब ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes