🚨 लखनादौन पुलिस को बड़ी सफलता 🚨
सिवनी जिले की लखनादौन पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का जॉन डियर ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद किया है
जानकारी के अनुसार ग्राम बम्होडी निवासी इमरत लाल विश्वकर्मा का ट्रैक्टर 30 मार्च 2026 की रात हाईवे किनारे से चोरी हो गया था। मामले की शिकायत पर थाना लखनादौन में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। जांच में ट्रैक्टर को मथुरा (उ.प्र.) ले जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नागपुर एवं तेलंगाना से हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी देवीसिंह उर्फ देवू एवं अमित कुमार जाटव निवासी मथुरा (उ.प्र.) ने पूछताछ में ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
📍 थाना लखनादौन, जिला सिवनी
सिवनी से मध्य प्रदेश संवाददाता मनीष बघेल की रिपोर्ट



