Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिपाहियों की सतर्कता से बडा हादसा टाला

*लोकेशन – कन्नोद*
*संवाददाता- गणेश जायसवाल*
*आज तक 24×7*
*एंकर*

 

*सिपाहियों की सतर्कता से बडा हादसा टाल

 

 

कन्नौद कस्बा में वाहनों के अवागमन को सुचारू रखने के लिये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी को संवेदनशील पाइंटों पर पुलिस ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया है, अधिकारी द्वे द्वारा कस्बा कन्नौद नगर पंचायत चौराहे पर भारी वाहनों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये प्रतिदिन स्टॉफ लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, तथा वहां पर सीसीटीव्ही कैमरे व लेंस भी लगवाया गया हैं, दिनांक 22.05.2026 को नगर पंचायत चौराहे पर आरक्षक 474 बॉबी वर्मा, आर. 62 राहुल सागोरे की ड्यूटी थी, इन्दौर तरफ से आ रहे एमपी 04 एचई 3574 डम्फर के चालक द्वारा तेजगति से लाकर नगर पंचायत से कस्बा में प्रवेश करने का प्रयत्न किया, जिसे रोका गया परंतु उसके द्वारा वाहन बायपास पर न जाते हुये कस्बे में ही तेजगति से भागते हुए ले जाने लगा, तेजगति से वाहन कस्बा में जाने से पैदल चलने वाले तथा भीडभाड होने से मार्केट बडी दुर्घटना होने से पूर्ण संभावना हो गई आरक्षक द्वेय द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए तेज गति से भाग रहे डंपर का बहुत दूरी तक वाहन का पीछा किया गया तथा वायरलेस से थाने पर सूचित किया गया जिसके कारण थाना से दूसरी तरफ से आ रहे उप निरीक्षक दीपक भोंडे क़े साथ मिलकर बमुश्किल उसे रोका गया, वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराये जाने पर चालक शराब के नशे में होना पाया गया, जिसके कारण वाहन चालक रामकरण पिता रामचन्द्र निवासी अहमदपुर थाना विजयांगज मंडी देवास के विरूध्द अपराध कमांक 333/2026 धारा 281,285 बी.एन.एस. व धारा 185,184,120/177 एमव्ही एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपी द्वारा इस प्रकार गंभीर संज्ञेय अपराध से रोकने के लिये धारा 170 बी.एन.एस.एस. 2023 में गिरफतार किया गया। आरोपी के विरूध्द शराब पीकर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के संबंध में मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही भी की गई। कस्बा में यातायात व्यवस्था में सहायता हेतु अतिक्रमण एवं भारी वाहनों के प्रवेश रोकने हेतु साईन बोर्ड एवं अन्य वैधानिक उपाय हेतु भी लेख किया गया हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in