Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की आत्मीय भेंट*

 

 

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की आत्मीय भेंट*

*लगभग एक घंटे चली चर्चा, संगठन से लेकर मध्यप्रदेश के विकास तक कई विषयों पर हुआ मंथन*

 

शिवपुरी/ग्वालियर/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी प्रवास के दौरान आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की।

 

नक्षत्र गार्डन, शिवपुरी में आयोजित इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने साथ बैठकर नाश्ता किया और लगभग एक घंटे तक संगठन, जनसेवा, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया।

 

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनता के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से ही विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

 

बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन और प्रदेश संगठन की सक्रिय भूमिका में मध्यप्रदेश विकास एवं सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in