सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर ,मौत,कोहराम

सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर ,मौत,कोहरा

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र ।तहसील क्षेत्र अंतर्गत के बभनी थाना क्षेत्र में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक पिकअप की टक्कर से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा महावीर ढाबा के पास हुआ। मृतका की पहचान करमहल टोला असनाडांड निवासी फूलमती पत्नी देवशाय (52) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार फूलमती बभनी कस्बे से सब्जी लेकर ऑटो से घर लौट रही थीं। अपने घर के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं तभी बभनी से आसनडीह की ओर जा रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से फूलमती सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोटें आईं।परिजन तुरंत बभनी पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किए। सूचना पाकर सब-इंस्पेक्टर मक्खन लाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी बभनी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद मौके से भाग रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes