*महिला-पुरुष ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर गाड़ी रोकी, फिर पुलिस को सूचना दी*
*वाहन से 19.49 लाख पकड़ाने का मामला, महिदपुर रोड थाने में जांच जारी*
उज्जैन महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में नागदा के गोल्डन केमिकल ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के वाहन से *19 लाख 49 हजार 500 रुपए* पकड़ाने के मामले में नया मोड़ आया है।
*21 मई 2026 को शाम 6 बजे* शनि मंदिर के पास *विनोद मीणा और एक महिला* ने गाड़ी रोकी। *विनोद मीणा ने खुद को पुलिस थाने से बताया* और जब आईडी मांगी तो उसने साथ वाली महिला को *पत्रकार बताया*। फिर दोनों ने गाड़ी चेक की। बैग में खेत के सौदे के कैंसिल होने पर वापस ले जाए जा रहे *19.49 लाख रुपए* मिले।
इसके बाद महिला ने थाने में कॉल करके पुलिस को बुलवा लिया। पंचनामा बना। थाना प्रभारी और आयकर विभाग ने गिनती की तो 19 लाख 49 हजार 500 रुपए निकले।
*आवेदक सुनील पोरवाल* ने बताया कि अब *महिला केस खत्म करने के लिए 50 हजार रुपए मांग रही है*। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी *गुलजारीलाल त्रिवेदी* ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*भोपाल पासिंग स्कूटी पर पुलिस का लोगो*
महिला के पास भोपाल पासिंग की स्कूटी है जिस पर पुलिस का लोगो लगा है। इस माह इंगोरिया थाने में भी महिला की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
*उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा* ने कहा कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है और जांच जारी है। महिदपुर *एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा* ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है



