Skip to main content

Aaj Tak24x7

कुसमानिया-कन्नौद मार्ग पर सड़क हादसा: भाजपा नेताओं ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल*

*लोकेशन: कन्नौद*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल*

*आज तक 24×7*

*दिनांक: 24/05/2026*

 

*कुसमानिया-कन्नौद मार्ग पर सड़क हादसा: भाजपा नेताओं ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पतालū

 

कन्नौद। आज दिनांक 24 मई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे कुसमानिया-कन्नौद मार्ग पर कत्लाय गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया।

 

थुरियां निवासी 28 वर्षीय पंकज टुवानी पुत्र मुकेश कुमार टुवानी अपनी काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP09 VJ 9361 से कुसमानिया से कन्नौद की ओर जा रहे थे। कत्लाय गांव के पास अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

संयोग से उसी समय FRV-22 कुसमानिया वाहन डीजल डलवाने कन्नौद जा रही थी। वहां से गुजर रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष श्री महेश परमार, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश जोशी, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कर्मा एवं अन्य राहगीरों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए FRV-22 को रुकवाया।

 

सभी ने मिलकर घायल पंकज टुवानी को उसी वाहन में बैठाकर तुरंत कन्नौद अस्पताल के लिए रवाना किया। समय पर मिली मदद से युवक को तत्काल उपचार मिल सका।

 

इस सराहनीय कार्य के लिए घायल युवक के अंकल श्री गुड्डू भैया टुवानी ने भाजपा नेताओं एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in