नागदा जंक्शन स्वास्थ्य सेवाओं के पर्यवेक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सिविल अस्पताल नागदा का औचक निरीक्षण किया गया
उज्जैन, 23 मई। जिले मे स्वास्थ्य सेवाओं के पर्यवेक्षण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर प्रदायगी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा 23 मई को सिविल अस्पताल नागदा, जिला उज्जैन का औचक निरीक्षण किया गया और संस्था की ओ.पी.डी., पैथालॉजी लेब, स्टोर कक्ष का अवलोकन किया गया। संस्था में पर्याप्त मात्रा मे पंखे, कूलर, वाटर कूलर व पेयजल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये।
संस्था में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर उनसे मधुर व्यवहार करने और समस्त स्टॉफ को मुख्यालय पर ही रहकर कार्य करने के निर्देश दिये।सिविल अस्पताल नागदा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के निर्देशन मे सीजेरियन ऑपरेशन की सेवाएं भी आरंभ कर दी गई है।
सिविल अस्पताल नागदा मे निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के साथ डॉ. आदित्य माथुर ऐपिडिमियोलॉजिस्ट, सिविल अस्पताल नागदा से डॉ. शिवराज कौशल खण्ड चिकित्साधिकारी, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. लोकेन्द्र सिंह, डॉ. रजत पाटीदार, श्रीमती अनिता मावर नर्सिंग इंचार्ज, श्री संतोष जोशी, श्री अनोखीलाल प्रजापत, श्री नवीन पाण्डे उपस्थित रहे।



