Skip to main content

Aaj Tak24x7

ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा ने किया जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन का अभिनंदन

ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा ने किया जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन का अभिनंद

जबलपुर। ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) अध्यक्ष श्री संदीप जैन “गुड्डा” के निवास पहुंचकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया एवं ब्राह्मण समाज की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री संदीप जैन ने महासभा के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उपस्थित जनों ने उन्हें नवीन दायित्व की बधाई देते हुए जबलपुर के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

महासभा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे “मानव” ने बताया कि श्री संदीप जैन सरल, सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने पूर्व में भी समरसता अभियान के माध्यम से विभिन्न समाजों को जोड़ने का कार्य किया है तथा अब वे जबलपुर के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं।

अभिनंदन कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक पं. वीरेंद्र तिवारी, श्रीमती भगवती भारद्वाज, अध्यक्ष पं. मुन्नालाल दुबे, महासचिव पं. दिलीप दुबे, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती जागृति शुक्ला, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीरा दुबे, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेणुका तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष पं. अरुण मिश्रा, प्रदेश महामंत्री पं. विनय मोहन मिश्रा, आचार्य परिषद अध्यक्ष पं. श्याम सुंदर चतुर्वेदी, नवयुवक सभा अध्यक्ष पं. विवेक दुबे सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in