Skip to main content

Aaj Tak24x7

महेश दुबे “मानव” बने ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष

महेश दुबे “मानव” बने ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा के जिला ग्रामीण अध्यक्

जबलपुर – ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर पं. महेश दुबे “मानव” जी के निर्वाचित होने पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

यह सम्मान केवल एक पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व, सामाजिक समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा एवं समाजहित में किए गए सतत कार्यों का गौरवपूर्ण सम्मान माना जा रहा है। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि पं. महेश दुबे “मानव” जी के नेतृत्व में महासभा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा समाज में संस्कार, एकता, सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में महासभा निरंतर प्रगति एवं गौरव के पथ पर अग्रसर रहेगी।

अंत में सभी ने पुनः उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in