Skip to main content

Aaj Tak24x7

आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना वाल्टरगंज पर पीस कमेटी की गई।*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना वाल्टरगंज पर पीस कमेटी की गई।

क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार भानपुर, नायब तहसीलदार रूधौली व थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह की उपस्थिति में थाना वाल्टरगंज पर आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सम्पन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों के साथ पीस कमेटी गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में उपस्थित सभी से समस्या पूछने पर त्योहार के दृष्टिगत कोई समस्या किसी द्वारा नही बताई गई। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि शांतिप्रिय परंपरा को बनाए रखते हुए सभी नागरिक ईद-उल-जुहा का त्यौहार पूर्ण सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाली गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी से अपील किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in