Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने कंट्रोल कमांड सेंटर से किया कचरा कलेक्शन का निरीक्षण

  1. निगमायुक्त ने कंट्रोल कमांड सेंटर से किया कचरा कलेक्शन का निरीक्ष

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर दिनांक 25 मई 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सोमवार की सुबह कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से कचरा कलेक्शन एवं सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर टिपर वाहनों के पहुंचने एवं वहां से निकलने के समय को जांचा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर से जीपीएस लोकेशन के माध्यम से शहर में चल रहे 260 टिपर वाहनों की स्थिति को जांचा। इस दौरान यह देखा गया कि कौन सा वाहन किस क्षेत्र में कचरा कलेक्शन के लिए कितना समय लगा रहा है। इसके साथ ही कचरा कलेक्शन करने के बाद वाहन कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर कितनी देर में पहुंचा। साथ ही कितने समय में कचरा ट्रांसफर स्टेशन से अपने दूसरे क्षेत्र में कचरा कलेक्शन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

सूचना क्र./807/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in