गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, बरेला में जलस्त्रोतों का जीर्णोद्धार एवं भूमिपूजन सम्पन्न

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, बरेला में जलस्त्रोतों का जीर्णोद्धार एवं भूमिपूजन सम्पन्

 

बरेला/जबलपुर – गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री सुशील इंदु तिवारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 07 में कुएं के जीर्णोद्धार, पेवर ब्लॉक निर्माण एवं स्टील ग्रिल लगाए जाने के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 08 में तलैया के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 14 में कुएं के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी जी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से जल बचाने, पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित रखने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जल है तो कल है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संवर्धन के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। सभी ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, पानी की बर्बादी रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे, निकाय सीएमओ संजय पांडे, अति तहसीलदार शशांक दुबे, उपयंत्री संजय कैथवास, जिला मंत्री मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन, पूर्व उपाध्यक्ष सोनू सोनकर, पार्षदगण पिंकी प्रीतम पटेल, दिव्या अरिहंत जैन, प्रकाश चक्रवर्ती, दीपेश पटेल, दीपक सोनकर, दिनेश सिंह पटेल, राजकुमार गोंटिया, श्रीकांत उपाध्याय, पूर्व पार्षद चंदन सिंह पटेल, कृष्णा बर्मन, मुनि विश्वकर्मा, महेश चक्रवर्ती, मंडल पदाधिकारी राजू रजक, प्रवेश पटेल, प्रीतम कटारे, भानु नवेरिया, आलोक दुबे, आशुतोष पटेल, सतीश कुशवाहा, भगवत अग्रवाल, उदयराम साहू, महेश मानव, प्रवीण जैन, मैसी विश्वकर्मा, दिगम्बर जैन पंचायत महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, राजस्व विभाग एवं निकाय के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes