आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी गोष्ठी आयोजित किया गया-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी गोष्ठी आयोजित किया गया-

जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.05.2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहार बकरीद (ईद-उल-अज़्हा) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकों, प्रमुख मौलवियों, धर्मगुरुओं, सभी समुदायों के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी को बताया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है । सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने तथा नमाज के लिए निर्धारित स्थलों का उपयोग, कुर्बानी के संबंध में शासन के दिशा-निर्देश,कुर्बानी के बाद सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान देने हेतु बताया गया। किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी/ पोस्ट न करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए तुरंत निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर सम्पर्क करने हेतु बताया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes