Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपने 06 वर्षीय पुत्र का चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या करने वाली माँ को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*अपने 06 वर्षीय पुत्र का चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या करने वाली माँ को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया-

 

दिनांक- 13.05.2026 को ग्राम हरदीखांस में एक माँ द्वारा अपने 06 वर्षीय पुत्र का चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या करने के संबंध में मृतक के पिता संदीप कुमार सिंह द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज, पर दिनांक-13.05.2026 को मु0अ0सं0- 124/2026 धारा-103(1) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया जिसके क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस बस्ती टीम द्वारा सम्बंधित अभियुक्ता कीर्ती सिहं पत्नी संदीप सिंह निवासी ग्राम हरदी खास थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को आज दिनांक- 26.05.2026 को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्ता की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

 

*घटना/ पूछताछ का विवरण-* अभियुक्ता कीर्ती सिहं उपरोक्त द्वारा अपने सास व पति से नाखुश रहने के कारण तथा परिवार में बराबर कलह बने रहने के कारण व परिजनों द्वारा बार – बार ताना मारते रहने से तंग आकर दिनांक 13.05.2026 को सुबह अपने लड़के सार्स्वत उर्फ यशवर्धन उर्फ प्रभव सिंह उम्र 6 वर्ष को खुद के डाटने पर तथा उसी समय सास द्वारा ताना मारने पर अपने लड़के को पकड़ कर घर मे रखे एक छोटा चाकू से उसका गला काटने का प्रयास किया गया, गला नही कटने पर दूसरे बड़े चाकू से गला काट दिया गया । काटने के बाद उसी चाकू से स्वंय का गला भी काटने का प्रयास किया गया किन्तु कट नहीं पाया, उसी समय अभियुक्ता के पति व अन्य लोग भी आ गये जिससे बच गई तथा घायलवस्था में जिला अस्पताल बस्ती इलाज चल रहा था, जिसे आज दिनांक 26.05.2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*

1.किर्ती सिंह पत्नी संदीप सिंह उम्री 38 वर्ष साकिन हरदी खास थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- आलाकत्ल एक अदद चाकू

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव जनपद बस्ती ।

2- उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

3- उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

4- हे0का0 प्रदीप सिंह, हे0का0 राज कुमार दूबे थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

5- म0का0 मनोरमा सरोज, रि0म0का0 अर्पिता पाठक थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in