Skip to main content

Aaj Tak24x7

किसानों की समस्याओं को लेकर हसनपुर तहसील में विशाल धरना-प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर हसनपुर तहसील में विशाल धरना-प्रदर्श

 

 

 

हसनपुर/अमरोहा। हसनपुर तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के बैनर तले किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह ने किया, जबकि संचालन प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह ने किया।धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और किसान हितों से जुड़ी प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया। इस दौरान किसानों ने जनपद अमरोहा के समग्र विकास, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने, KCC पर पुनः 3% ब्याज दर लागू करने, “वन डिस्ट्रिक्ट-वन बैंक” योजना के तहत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अमरोहा के गठन, गन्ना मूल्य भुगतान, छुट्टा गोवंश की समस्या, बिजली संकट, चकबंदी में भ्रष्टाचार, भूमाफियाओं पर कार्रवाई तथा 200 यूनिट घरेलू बिजली फ्री करने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाईं।धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी हसनपुर, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।इसके पश्चात किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

धरने में लवली यादव, जगवती, विनोद रानी, दीपांशी, बबीता रानी, ज्योति चौहान, अंजू रानी, सुखवीर भगत, चौधरी धर्मवीर सिंह, मदन सैनी, हरि सिंह सैनी, राकेश चौहान, जगत सिंह चौहान, तेजपाल सैनी, लोकेश चौहान, कैप्टन वीर सिंह चौहान, सरजी चौहान, सीताराम, गोपाल, जवेन्द्र, इन्द्रपाल, राहुल यादव, सुरेश बिश्नोई, मोनू चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों एवं आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगामी समय में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

संवाददाता जमशेद अली अपना उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in