लोकेशन उज्जैन
मांगीलाल सोलंकी जिला संवाददाता उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की उत्कृष्ट सीआरपी दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को सीएसआर अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक साइकिल वितरित की।
उज्जैन/मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ई-साइकिल महिलाओं के दैनिक कार्यों में सुगमता लाने के साथ समय, ऊर्जा एवं आर्थिक बचत का प्रभावी माध्यम है। यह पहल महिलाओं की कार्यक्षमता, आत्मनिर्भरता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक साइकिल का उपयोग पेट्रोल-डीजल की बचत एवं स्वच्छ पर्यावरण निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।



