Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण है _मानवेंद्र सिंह*

*भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण है _मानवेंद्र सिंह

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया –औरैया में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह योगा से शुरूआत हुई ,समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की समापन सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबन्धन पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार कार्य केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं है, बल्कि इसका विस्तार राष्ट्र निर्माण के लिए है प्रशिक्षण इसलिए होता हे कि हम एक निश्चित अंतराल के बाद क्या करना हे क्या नहीं करना हे , पार्टी कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने का काम करे।उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी है मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ बूथ जीतो का मंत्र दिया भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष/राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने व्यवहारिक सत्र पर कहा कि संगठन की कार्यशैली, सेवा, एवं समर्पण को लेकर अपने विचार साझा किए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक रूप से सशक्त एवं संगठन के प्रति अधिक समर्पित बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है

क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने विचार परिवार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े उन तमाम आनुषंगिक और सहयोगी संगठनों के वैचारिक समूह से हे प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने मीडिया प्रबंधन पर कहा कि आज के समय में मीडिया का बहुत महत्व हे मीडिया से चुनाव में बड़ा परिवर्तन हो जाता हे ।कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के बात को प्रभावी ढंग से रखने गुरु बताए

प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग की प्रभारी कल्याणपुर कानपुर से विधायक नीलिमा कटियार, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला,पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक,अजय सिंह चौहान,भुवन प्रकाश गुप्ता,जिला महामंत्री विशाल शुक्ला,मनु राजपूत, भूरे चौबे,अनिल शुक्ला,अमरचंद राठौर, ऋषि पाण्डेय,आदर्श ठाकुर,प्रतीक सिंह,कमलेश अवस्थी,खुशबू पाण्डेय , कुंअर सिंह बाथम, अवनीश ठाकुर, रवींद्रीय शाक्य,वासुदेव प्रजापति, नितिन अवस्थी,मोनू सेंगर, अंकुर तिवारी,गिरीश तिवारी,माधव राजपूत, बंटूराव दिवाकर, सोनू सेंगर सहित सभी जिला पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in