Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना सोनहा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया-*

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता

 

*अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना सोनहा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया-

 

थानाध्यक्ष सोनहा श्री महेश सिंह के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 123/2026 धारा 69,352,351(3)BNS से सम्बंधित अभियुक्त जुबेर पुत्र तौहिद अहमद निवासी रानी जोत मसकनवा थाना छपिया जिला गोंडा उम्र 32 वर्ष को दिनांक 27.5.2026 को भानपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक 26.5.2026 को आवेदिका / पीडिता द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र दिया गया कि अभियुक्त जुबेर अहमद पुत्र तौहिद अहमद निवासी ग्राम मसकनवा,थाना स्वामीनरायन छपिया ,जनपद गोण्डा जो 03 बच्चों का पिता है उसके द्वारा पीडिता को अपना नाम अजय ( हिन्दू) बताकर फोन पर बात करके शादी करने के लिए कहने लगा तथा वर्ष 2024 दिसम्बर में उत्तराखण्ड हरिद्वार में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सोनहा पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 69, 352, 351(3)BNS पंजीकृत किया गया । थाना सोनहा पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को आज दिनांक 27.5.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.जुबेर अहमद पुत्र तौहिद अहमद उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम मसकनवा,थाना स्वामीनरायन छपिया, जनपद गोण्डा।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.थानाध्यक्ष सोनहा श्री महेश सिंह जनपद बस्ती।

2.वरि0उ0नि0 द्वारिका प्रसाद चौधरी थाना सोनहा जनपद बस्ती।

3.का0 राजेन्सी वर्मा थाना सोनहा जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in