Skip to main content

Aaj Tak24x7

भीषण गर्मी में पक्षियों को प्यास से बचाने के लिए जन चेतना मंच का सकोरा अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। चैत्र नववर्ष से शुरू इस पहल में सैकड़ों लोग जुड़कर पेड़ों पर सकोरे रख रहे हैं, जिससे पक्षियों को पानी मिल सके।

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार आनंदपुर

*सकोरा अभियान में पुलिस की सहभागिता*

 

भीषण गर्मी में पक्षियों को प्यास से बचाने के लिए जन चेतना मंच का सकोरा अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। चैत्र नववर्ष से शुरू इस पहल में सैकड़ों लोग जुड़कर पेड़ों पर सकोरे रख रहे हैं, जिससे पक्षियों को पानी मिल सके

 

इसी क्रम में पुलिस थाना आनंदपुर के जवानों ने भी विभिन्न स्थानों पर सकोरे रखकर भागीदारी निभाई। थाना प्रभारी राकेश सिंह रघुवंशी ने पहल की सराहना करते हुए सभी से ऐसे कार्यों में आगे आने की अपील की।

 

संगठन के कार्यकर्ता स्वयं के संसाधनों व सहयोग से सकोरे खरीदकर स्थापित करते हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान अनिल सिंह तोमर, दयाराम अहिरवार, जय सिंह भील सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आनंदपुर पुलिस सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in