Skip to main content

Aaj Tak24x7

आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान*

आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

 

उज्जैन/आलोट-महिदपुर रोड पर बुधवार दोपहर एक चलती मारुति वैगन आर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर जान बचा ली।

 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार झारड़िया निवासी रामचंद्र प्रजापत अपनी कार से आलोट से महिदपुर रोड जा रहे थे। दोपहर 3 बजे अचानक कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी।

 

ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गया। लेकिन आग की चपेट में आने से साथी कमल पिता भेरूलाल के सिर, हाथ और मुंह के बाल जल गए।

 

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए महिदपुर अस्पताल ले जाया गया।

 

आग का कारण स्पष्ट नहीं प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि तेज गर्मी और अत्यधिक तापमान को संभावित वजह माना जा रहा है। कार पूरी तरह जलकर खाक हुई

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in