Skip to main content

Aaj Tak24x7

अतिक्रमण हटाने गए सरकारी दल पर महिला ने फेंका मिर्च पाउडर, वायरल वीडियो के बाद भी कार्रवाई नहीं

अतिक्रमण हटाने गए सरकारी दल पर महिला ने फेंका मिर्च पाउडर, वायरल वीडियो के बाद भी कार्रवाई नही

 

उज्जैन/खाचरोद के ग्राम घिनोदा में मकान के सहारे किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे प्रशासनिक दल पर एक महिला द्वारा छत से मिर्च पाउडर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, रास्ते और नाली को बाधित करने की शिकायत पर नायब तहसीलदार द्वारा गठित दल जिसमें आरआई भगवान सिंह परिहार, पटवारी और सचिव शामिल थे, पुलिस बल के साथ अनिता भरतलाल पाटीदार के यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान महिला ने विरोध करते हुए छत से दल पर मिर्च पाउडर से हमला कर दिया, जिससे अधिकारियों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने और जनपद पंचायत निरीक्षक चुन्नीलाल परमार व घिनोदा सचिव चंद्रभान सिंह पंवार द्वारा पुलिस थाने में शासकीय कार्य में बाधा का आवेदन देने के बावजूद अब तक हमलावर महिला पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा एफआईआर के लिए पुलिस को प्रतिवेदन न दिए जाने से अब सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in