ओबरा में मनाया गया ग्रामीण पत्रकारिता दिवस, संस्थापक बालेश्वर जी को दी श्रद्धांजलि

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

ओबरा में मनाया गया ग्रामीण पत्रकारिता दिवस, संस्थापक बालेश्वर जी को दी श्रद्धांजल

 

ओबरा, सोनभद्र (स्टेट मीडिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को ओबरा स्थित किड्स केयर इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रामीण पत्रकारिता दिवस एवं संगठन के संस्थापक बालेश्वर जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारिता को और अधिक समृद्ध, जनहितकारी एवं जिम्मेदार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ने पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों की पत्रकारिता पर विशेष जोर देते हुए पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने प्रेरक संस्मरणों के माध्यम से पत्रकारों को समाज के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया।

वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और उसकी विभीषिका पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनहित और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार कमाल अहमद ने पत्रकारिता के भावात्मक, संवेदनात्मक, नैतिक, मानवीय एवं आध्यात्मिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता का उद्देश्य गांवों के जनजीवन, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानूनी अधिकार और खुशहाली से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से भ्रष्टाचारियों और सामंतवादी प्रवृत्तियों के उत्पीड़न से आमजन की रक्षा के लिए निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एसपी तनेजा ने की तथा आभार ज्ञापन भी उन्होंने ही किया। संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस.के. गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर आयोजक एसपी तनेजा, नरेंद्र नीरव, राकेश सिंह, कमाल अहमद, संजय यादव, शमशाद आलम, राम प्यारे सिंह, उत्तम सिंह, भोला दुबे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes