लोकेशन बालाघाट
दोहरी सफलता पाने वाले छात्र मयंक मात्रे का हुआ सम्मा
बालाघाट जिले के वारासिवनी निवासी मयंक मात्रे ने इस वर्ष 2025- 26 में सांदीपनी विद्यालय वारासिवनी से कक्षा 12वीं की परीक्षा गणित विषय में उत्तीर्ण किया है। साथ ही इंटरनेशनल स्पेस साइंस कॉम्पिटिशन(ISSC) 2026 के ग्रैंड विनर होकर फ्री नासा(USA) एजुकेशन टूर प्राप्त किया है। मयंक सितंबर 2026 में नासा (USA) फ्री एजुकेशन टूर पर जाने वाले हैं।
मयंक की इस दोहरी सफलता पर मरार माली समाज ब्लॉक वारासिवनी द्वारा इंटरनेशनल स्पेस साइंस कॉम्पिटिशन(ISSC) 2026 के ग्रैंड विनर मयंक मात्रे का सम्मान किया गया। समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मयंक मात्रे को बुके के साथ-साथ “सिंबाल ऑफ नॉलेज” डॉ.बी. आर.अंबेडकर व “प्राइड ऑफ़ द नेशन” डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के फोटो फ्रेम भेंट किया गया एवं मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। निश्चित रूप से मयंक ने अपने परिवार, समाज, विद्यालय एवं देश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर मरार माली समाज ब्लॉक वारासिवनी के अध्यक्ष अशोक मरार , सचिव एड. हेमंत देशमुख, कोषाध्यक्ष पी. डी. बाहेश्वर , जिला मरार माली समाज बालाघाट के कोषाध्यक्ष बी.पी. पंचेश्वर, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी , न. पा. प. वारासिवनी के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज दांदरे , ग्रा. पं. मेहंदिवाडा के सरपंच प्रतिनिधि किशोर तामेश्वर, सभी परिजन एवं अन्य समाज गण उपस्थित रहे।
अशोक मोटवानी



