Skip to main content

Aaj Tak24x7

विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU ) व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जनपद बस्ती द्वारा मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया ।*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज‌ तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU ) व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जनपद बस्ती द्वारा मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया ।

 

प्रभारी थाना ए0एच0टी0 उ0नि0 धनंजय यादव के द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू ) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न हुई । बैठक में अधिकारी कर्मचारीगण शामिल सहायक अभियोजन अधिकारी, यूनिसेफ के सदस्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आर.पी.एफ जीआरपी, सीडब्लूसी, वन स्टॉफ सेंटर व थानो पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारियों तथा थाने के विवेचक के समक्ष विवेचना के दौरान आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम,बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन के संबंध में जानकारी दी गई ,पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घंटे के अंदर CWC को सूचित करना ,पोक्सो के मामले में फॉर्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना ,बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा- निर्देश का पालन जे0जे0एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरना, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी रिमांड हेतु नाबालिग पीड़ित/ पीड़िता का चिकित्सालय में मेडिकल कराने के लिए सादे वस्त्रों में आने के संबंध में जानकारी दी गई , जे0जे0एक्ट की धारा 24, पोक्सो तथा जुबेनाइल से संबंधित अभियोग में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीड़ित/बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in