Skip to main content

Aaj Tak24x7

ब्लैकमेलर थाना लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में*

 

*थाना लखनादौन, जिला सिवनी*

*दिनांक: 30/05/2026*

 

♦️*ब्लैकमेलर थाना लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में

 

♦️*नाबालिगों को सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, 12 लाख के सोने के हार जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

 

*घटना का विवरण*

दिनांक 29.05.2026 को शिकायतकर्ता *मननारायण भारद्वाज निवासी समनापुर, लखनादौन* ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.05.2026 को आलमारी चेक करने पर ताला खुला मिला। आलमारी में रखे *दो सोने के हार, कीमत लगभग 12 लाख रुपये*, गायब थे।

 

बच्चों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि पड़ोस में शादी में आए *कृष्णा पटेल निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर* ने लगभग एक सप्ताह पूर्व दो नाबालिग बच्चों को सिगरेट पिलाकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल कर बदनाम करने एवं घर वालों को बताने की धमकी देकर रुपये व जेवरात की मांग करने लगा। आरोपी ने एक बच्चे का पैर साइलेंसर से जला दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बच्चों ने घर की लोहे की पेटी का ताला खोलकर उसमें रखे दो सोने के हार निकालकर कृष्णा पटेल को दे दिए।

 

*पुलिस कार्यवाही*

रिपोर्ट पर *थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 308(5), 118(1), 351(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान *कृष्णा पिता कमलेश पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि उसने सोने के हार नरसिंहपुर में छुपाकर रखे हैं। आरोपी की निशानदेही पर *कीमत लगभग 12 लाख रुपये के 02 सोने के हार* जब्त किए गए। आरोपी का मोबाइल भी जप्त किया गया, जिसमें नाबालिग बच्चों के वीडियो पाए गए।

 

आरोपी को माननीय न्यायालय लखनादौन में पेश कर उपजेल लखनादौन भेजा गया है।

 

*आरोपी का विवरण*

– *कृष्णा पिता कमलेश पटेल*, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर

 

*जप्त संपत्ति*

– 02 सोने के हार, कीमत लगभग 12 लाख रुपये

  • जिला संवाददाता -शुभम सनोडिया

सिवनी ( म प्र )

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in