Skip to main content

Aaj Tak24x7

चिड़िया व पक्षियों को पानी पीने हेतु विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पानी भरकर मिट्टी के प्यालों को रखवाया गया*           

*चिड़िया व पक्षियों को पानी पीने हेतु विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पानी भरकर मिट्टी के प्यालों को रखवाया गया*

*तपती गर्मी में पशु-पक्षियों पर दयाभाव के चलते हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

 

औरैया ब्यूरो

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा गत वर्षो की भांति आज दिनांक 31 मई 2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए स्वामी विवेकानंद पार्क, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई पार्क, भूतेश्वर मंदिर, जमालशाह, शिव शक्ति पीठ खानपुर, कालेश्वर मंदिर, पीएसी सुरक्षा कैंप, बीहड़ में स्थित मंगला काली मंदिर, यमुना तट, बड़ी माता मंदिर, गुरुद्वारा आदि सार्वजनिक स्थानों पर तपती गर्मी में आसमान में परिक्रमा कर रहे पक्षियों को पानी पीने हेतु मिट्टी के प्याले पानी भरकर रखवाये गये व तमाम लोगों को अपने-अपने घरों की छतों पर पानी भर कर रखने हेतु प्यालों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। आयोजन के अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया ने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में पशु-पक्षियों का विशेष योगदान हैं, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया निरंतर बढ़ते हुए तापमान में बेजुबान पशु-पक्षी पानी की खोज में तड़प रहे हैं, जबकि कुछ वे-जुवान पक्षी पानी के अभाव में दम तोड़ देते हैं। पशु पक्षियों का संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी हैं, उन्होंने दयावान लोगों से जीवों पर दयाभाव के अंतर्गत अपने-अपने घरों की छतों पर मिट्टी व प्लास्टिक के बर्तनों, बाल्टी, भगोना आदि में पानी भरकर रखने की अपील की है, ताकि आसमान में भ्रमण कर रहे परिंदों, चिड़िया,पक्षियों, गिलहरी व बंदरों आदि को पीने के पानी से राहत मिल सकेगी। आयोजन में श्री गोपाल सेवा संस्थान का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. एस.एस.परिहार, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, डॉ. एस.पी.सिंह चौहान, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजीव पोरवाल (रानू), जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में अध्यनरत बीबीए की छात्रा ईशा मिश्रा, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार पोरवाल, मनोज कुमार मिश्रा, देवमुनि पोरवाल, विपुल पोरवाल सतीश चंद्र आदि सदस्य मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in