लोकेशन बड़नगर
आज तक 24×7न्यूज
बड़नगर में जमीन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जे
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन और बड़नगर पुलिस की मुस्तैदी से जमीन धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी मनोज चावड़ा निवासी अमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरियादी हितेश सोनी की शिकायत पर पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। आरोपी ने फरियादी की माता द्वारा खरीदी जमीन की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया था और खुद को दबंग बताकर पैसे हड़पने व जान से मारने की धमकी दी थी। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी पुलिस टीम ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को दबोचकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी पहले भी तीन लोगों से ऐसी धोखाधड़ी कर चुका है।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



