उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया डाबी में एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

लोकेशन उन्हेल

मांगीलाल सोलंकी जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया डाबी में एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है

मृतक की पहचान पिपलिया डाबी निवासी भारत सिंह (पिता भगवान सिंह, जाति राजपूत) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हेल थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान और नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है, जिसके लिए डॉग स्क्वाड टीम की भी मदद ली जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह से हत्या का प्रतीत हो रहा है, और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों का सुराग लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes