लैंक्सेस में मिनी लिफ्ट से गिरे श्रमिक, एक जनसेवा में, दूसरे को उज्जैन किया रैफर

लोकेशन नागदा जंक्शन

मांगीलाल सोलंकी

आज तक 24×7 न्यूज

जिला संवाददाता उज्जैन

लैंक्सेस में मिनी लिफ्ट से गिरे श्रमिक, एक जनसेवा में, दूसरे को उज्जैन किया रैफ

 

नागदा। लैंक्सेस उद्योग में मिनी लिफ्ट पर मैंटेनेस का कार्य करते समय दो श्रमिक नीचे गिर गए। दोनों को तत्काल जनसेवा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां एक श्रमिक उपचाररत है तो दूसरे श्रमिक को उज्जैन रैफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार उद्योग में ठेका श्रमिक बिरियाखेड़ी निवासी हाकमसिंह पंवार और नागदा निवासी ओकांरसिंह यादव मिनी लिफ्ट पर चढ़कर मैंटेनेस का कार्य कर रहे थे। तभी वह लगभग 3 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए। जिन्हें उद्योग परिसर में प्राथमिक उपचार देकर जनसेवा लाया गया। यहां हाकमसिंह की हालात सामान्य होने पर उसे उपचार दिया जा रहा है। वहीं ओकांर सिंह के पैर में चोट आने पर उज्जैन रैफर किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes