*उज्जैन के समाजसेवी पत्रकार मांगीलाल सोलंकी का नागदा जनसेवा में महिला को अर्जेंट जरूरत थीं उनको समर्पण, किया 30वां रक्तदान; कहा- ‘युवाओं आगे आओ’*
*उज्जैन/नागदा*। पत्रकारिता के साथ समाजसेवा का जज्बा रखने वाले आज तक 24×7 न्यूज के पत्रकार एवं समाजसेवी मांगीलाल सोलंकी ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने नागदा क्षेत्र की जनसेवा को समर्पित करते हुए जनसेवा हॉस्पिटल नागदा के ब्लड बैंक में अपना 30वां रक्तदान किया।
इस दौरान समाजसेवी सोलंकी ने कहा, *”मेरा 30वां रक्तदान जनता की सेवा में समर्पित है। रक्तदान महादान है। एक स्वस्थ व्यक्ति का 10 मिनट का समय किसी मां की गोद, किसी बहन का सुहाग और किसी बच्चे का भविष्य बचा सकता है। रक्त का कोई धर्म-जाति नहीं होती।”*
उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, बीपी-कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और शरीर में नया रक्त बनता है।
मांगीलाल सोलंकी पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। अब तक वे 29 बार रक्तदान कर चुके हैं और समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विशेषकर युवाओं से अपील की कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि अस्पतालों में कभी भी आपात स्थिति में खून की कमी न हो।
ब्लड बैंक के डॉ. अनिल राठौर ने बताया कि सोलंकी जैसे नियमित दाताओं की वजह से ही जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल पाता है। अस्पताल प्रबंधन ने मांगीलाल सोलंकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



