जनपद अमरोहा हसनपुर क्षेत्र के गांवो में तेज बारिश के साथ 10 मिनट तक गिरे ओले भीषण गर्मी से मिली राहत…..
………………. हसनपुर नगर समेत कई गांव में मौसम का मिजाज बदल.गया कई दिनों से पढ़ रही थी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है इस सुहावने बदलाव से क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी जहां घनघोर घटा के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया और झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल लोगों को चेहरे पर रौनक लौट आई धूल भरी हवाओं ने वातावरण को ठंडा कर दिया जिससे लोगों को उमस से फ़ौरी तौर पर निजात मिली तेज हवाओं के करीब आधा घंटा बाद रिमझिम बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ ही देर में भारी ओलावृष्टि में तब्दील हो गई क्षेत्र में 10 मिनट तक लगातार ओले गिरे इससे अचानक हुई ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में काफी ठंडक बढ़ गई और लोगों को मई की गर्मी में सुहावने अहसास का अनुभव हुआ उधर अचानक आई इस तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण सड़कों और रास्तों परआवागमन कर रहे रहागिरो को कुछ देर के लिए अपनी यात्रा रोकनी पड़ी और सुरक्षित स्थानो पर शरण लेनी पड़ी. बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानो को आम तथा अन्य फसलों में भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है हालिका कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि एवं बारिश थम गई………. Musheer khan



