Skip to main content

Aaj Tak24x7

गुरूधाम कड़छा ट्रस्ट की बैठक संपन्न: समाजसेवी सुनील माहेश्वरी का भव्य सम्मान*

*गुरूधाम कड़छा ट्रस्ट की बैठक संपन्न: समाजसेवी सुनील माहेश्वरी का भव्य सम्मान

 

*कड़छा (31 मई)।* श्री गुरूधाम कड़छा ट्रस्ट द्वारा अधिक मास की पूर्णिमा पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पश्चिम बंग चुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने और उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए समाजसेवी सुनील माहेश्वरी का भव्य सम्मान किया गया।

 

यह सम्मान ट्रस्ट अध्यक्ष अमित चौहान, सचिव नरेंद्र पडिहार, कोषाध्यक्ष सुनील सहित सभी ट्रस्टी गणों द्वारा माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी को शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

 

*215वें समाधि महोत्सव की तैयारी*

इस दौरान आगामी शरद पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले 215वें समाधि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील माहेश्वरी ने कहा, *”समाज की प्रगति के लिए एकता अनिवार्य है, हम सभी को मिलकर गुरूधाम कड़छा का विकास करना है।”*

 

कार्यक्रम का समापन आराध्य देव श्री श्री 1008 गुरू टेक चंद जी महाराज की आरती और महाप्रसादी (सहभोज) के साथ हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in