लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा कार्यालय नापतौल निरीक्षक को 27500 की रिश्वत लेते हुए पकडा – एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा। *ट्रेप कार्यवाही*
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
*आवेदक* :- श्री तेजनारायण सिंह पुत्र श्री गोरेलाल , व्यवसाय – पेट्रोल पंप संचालन,उम्र 63 वर्ष ,निवासी ग्राम पुर, तहसील भिंड जिला भिंड मध्य प्रदेश
*आरोपी* :- श्री सौरभ शर्मा पिता श्री उमेश शर्मा उम्र 27 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना-नापतौल निरीक्षक भिंड एवं निवासी ग्राम गंजराम पुर मुरैना म.प्र.
*रिश्वत राशि- 27500/*
विवरण :- आवेदक श्री तेजनारायण सिंह ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 25/05/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से पेट्रोल पंप के स्टंपिंग कराने के एवज में 50000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है । आवेदन का सत्यापन कराया गया जो सत्य पाया गया,एवं दिनांक 26/05/2026 को मांगवार्ता के दौरान पहली किस्त 22500/रूपये ले लिए थे, आवेदक से शेष रिश्वत राशि सोमवार या मंगलबार को लेना तय हुआ। आज दिनांक को आरोपी सौरभ शर्मा, कार्यालय नापतोल निरीक्षक के स्वयं के कक्ष में रिश्वत राशि 27500/- रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
*ट्रेपदल* उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह , निरीक्षक श्री बलराम सिंह राजावत, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, आरक्षकगण– बलवीर, प्रमोद तोमर, विनोद शाक्य ,रवि सिंह, हेमन्त शर्मा, राजीव तिवारी, विशभर सिंह।
*संपर्क सूत्र एवं पता -*
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर
फोन नंबर – 0751-2457121
regards



