Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन/पत्नी और बेटे ने की हत्या : कारण अत्यधिक शराब पीता था और मारपीट करता था 

उज्जैन/पत्नी और बेटे ने की हत्या : कारण अत्यधिक शराब पीता था और मारपीट करता था

 

शराबी पिता की हत्या! पत्नी और बेटे ने मिलकर फेंका शव, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

 

तराना/उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। ग्राम कनासिया स्थित आमडी के खाल में मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और बेटे की भूमिका उजागर की है।

पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को आमडी के खाल में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मदनलाल पिता तोलाराम (35 वर्ष), निवासी ग्राम नायता पोलाय, जिला देवास के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि मदनलाल शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद, मारपीट और झगड़ा करता था। उसकी इस आदत से परिवार लंबे समय से परेशान था।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लगातार घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी सौरम बाई (40 वर्ष) और पुत्र संजू सोलंकी (22 वर्ष) ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि दोनों ने पत्थर से सिर पर वार कर मदनलाल की हत्या कर दी और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को आमडी के खाल में फेंक दिया।

 

तराना पुलिस ने दोनों आरोपियों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in