DM चर्चित गौड़ के निर्देश पर सुबह 7 बजे ही मैदान में उतरे EO अखिलेश सिंह*

  • लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
  • रिपोर्ट/आशीष केसरी

*DM चर्चित गौड़ के निर्देश पर सुबह 7 बजे ही मैदान में उतरे EO अखिलेश सिंह*

*नाला जाम करने वालों को नोटिस की तैयारी, सफाई नायकों को सख्त हिदायत*

 

ओबरा (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में मानसून से पहले जलभराव और गंदगी की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिला अधिकारी चर्चित गौड़ के सख्त निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत ओबरा प्रशासन ने बुधवार सुबह से ही सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया।बुधवार सुबह करीब 7 बजे अधिशासी अधिकारी (EO) अखिलेश सिंह स्वयं टीम के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1, 3, 5, 10 और 11 का दौरा कर नालियों, बड़े नालों तथा जलभराव वाले स्थानों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सफाई नायक सत्येंद्र सिंह, शशि गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला समेत संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।नालों में गोबर बहाने वालों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों के जाम होने और पानी रुकने की समस्या सामने आई। जांच में पाया गया कि कुछ स्थानीय पशुपालकों द्वारा नालों में सीधे गोबर बहाया जा रहा है, जिससे नालियां पूरी तरह चोक हो गई हैं और बारिश का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

इस पर EO अखिलेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सफाई नायकों को ऑन-द-स्पॉट निर्देश विभिन्न गलियों और संकरी बस्तियों में नालियों में जमा सिल्ट और कचरा देखकर EO ने मौके पर ही सफाई नायकों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला अधिकारी चर्चित गौड़ के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी नालों की तलीझाड़ सफाई समय रहते पूरी कराई जाए।

उन्होंने विशेष रूप से उन संकरी गलियों पर ध्यान देने को कहा जहां आमतौर पर सफाई व्यवस्था कमजोर रहती है। EO ने स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।काशीराम आवास कॉलोनी का भी किया निरीक्षण

अधिशासी अधिकारी ने काशीराम आवास कॉलोनी का भी दौरा किया। वहां जल निकासी की खराब व्यवस्था और फैली गंदगी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूरे परिसर की नालियों और जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि बरसात में स्थानीय लोगों को परेशानी और संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाया जा सके।

“जलभराव मुक्त और स्वच्छ नगर हमारी प्राथमिकता”

EO अखिलेश सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी चर्चित गौड़ की मंशा के अनुरूप नगर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सफाई नायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes