Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में घर पर हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत, दुकानदार ने थाने में दी शिकायत।

दुद्धी में घर पर हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत, दुकानदार ने थाने में दी शिकायत

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में रुक रुक कर चोरियाँ जारी रहने से स्थानीय लोग सहम गए हैं। गांव खजुरी निवासी दुकानदार अमित कुमार ने मंगलवार को दुद्धी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को लिखित में तहरीर देकर बताया कि उनका घर चोरी का शिकार हुआ है।

प्रार्थी अमित कुमार ने कहा कि वह 21 मई 2026 को अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए वाराणसी गए थे और आज 2 जून 2026 को इलाज कर वापस लौटे तो घर का चैनल दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था, आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने के आभूषण तथा नकद रुपये गायब थे। चोरी गए सामान की पूरी सूची वे बाद में थाने में सौंपेंगे। उन्होंने घटना की जांच कराकर शातिर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासी एवं अन्य दुकानदार भी इलाके में बार-बार चोरी की घटनाओं से चिंतित हैं। कई लोगों ने कहा कि रात में घर छोड़कर नहीं जाना सुरक्षित महसूस होता और अधिकांश लोग सुरक्षा के इंतज़ाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा गश्त की कमी को भी चोरियों का कारण बताया।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच जारी है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in