Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई*

*सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई*

उज्‍जैन,02 जून। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई। घट्टिया के ग्राम चकसुरासा निवासी धन्‍नी बाई ने आवेदन दिया कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि का कुछ समय पूर्व विधिवत बंटवारा कर दिया गया था। बटवारा प्रार्थियां और उनके दोनों पुत्रों के मध्‍य बराबर हिस्सों में किया गया था, लेकिन प्रार्थियां के बड़े पुत्र द्वारा प्रार्थियां की भूमि के हिस्‍से में से 700 स्‍क्‍वेयर फीट भूमि की मांग की जा रही है। इस पर एसडीएम घट्टिया को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

तराना के कायथा निवासी बबीता पति राकेश ने आवेदन दिया कि गांव में आवागमन के मुख्‍य मार्ग पर एक व्‍यक्ति के द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया है तथा इसके कारण स्‍थानीय लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। इस पर तहसीलदार तराना को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

तराना के ग्राम सालारखेड़ी निवासी भगवान सिंह ने आवेदन दिया कि ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच द्वारा पंचायत के विकास के लिए प्रदाय की गई शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और काफी समय से पंचायत में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न‍ही किया गया है। इस पर सीईओ जनपद पंचायत तराना को मामले की जांच कर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

झारडा तहसील के ग्राम पिपल्‍या धूमा निवासी जसवंत सिंह पटेल ने आवेदन दिया कि गांव में स्थित उनकी पैतृक कृषि भूमि पर बिना नामांतरण और सीमांकन के अवैध रूप से कुछ लोगों के द्वारा कब्‍जा कर लिया गया है तथा उनके खेत को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। और भूमि की रजिस्‍ट्री भी धोखाधड़ी कर अपने नाम करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर एसडीएम महिदपुर को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

झारडा तहसील के ग्राम घट्टिया साईदास निवासी कालूसिंह ने आवेदन दिया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है और उन्‍हें वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जा रही थी, लेकिन पिछले दो महीने से उन्‍हे पेंशन प्रदान नही की जा रही है। इस वजह से उन्‍हे आर्थिक पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संयुक्‍त संचालक सामाजिक न्याय को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

झारडा निवासी पवित्रा मालवीय ने आवेदन दिया कि ग्राम गेलाखेड़ी मार्ग पर डिवाईडर बनाया गया है लेकिन उसके ऊपर लाइट नही लगाई गई है। इस वजह से रात्रि में अंधेरा होने के कारण वहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अत: डिवाईडर पर हाईमास्‍ट लाईट लगवाई जाएं। इस पर लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

इसी प्रकार अपर कलेक्‍टर श्री शाश्‍वत शर्मा एवं अन्‍य अधिकारियों के द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in