लोकेशन उज्जैन
मांगीलाल सोलंकी
जिला संवाददाता उज्जैन
आज तक 24X7 न्यूज
उज्जैन/सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व सभी संसाधन बढ़ाकर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, अतः सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं के लिए सड़क, पुल, घाट, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी प्रमुख कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कर लिए जाएं ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े



