Skip to main content

Aaj Tak24x7

तेज हवा आदि ने मचाई तबाही पेड़ गिरे बिजली के खंभे गिरे बिजली हुई गुल*

*तेज हवा आदि ने मचाई तबाही पेड़ गिरे बिजली के खंभे गिरे बिजली हुई गुल

 

रिपोटर मोहित संघी

 

मनावर तहसील के ग्राम कालीबावड़ी मे शाम को तेज हवा आंधी ने बहुत तबाही मचाई बुधवार होने की वजह से ग्राम काली बावड़ी मे हाट बाजार की दुकान लगती थी दिन भर हाट बाजार ठीक-ठाक से चलत रहा कि अचानक शाम को तेज हवा आंधी और बारिश के झोंकों ने अचानक हाट बाजार में तबाही मचाना सुरु कर दी हवा आंधी ईतनी जोरों की थी कि दुकानदारों को संभालने का मौका तक नहीं मिला कई दुकानदारों का नुकसान हुआ है तेज हवा आंधी से पेड़ों सहित बिजली के पोल भी धारासाही हुए बिजली के पोल धारासही होने की वजह से आसपास के इलाकों सहित कालीबावड़ी में बिजली गुल रही एक प्रत्यक्ष दर्शन ने बताया की हवा आंधी इतनी तेज थी की किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था अचानक दुकानों का सामान हवा आंधी में उड़ने लगा तो साथ ही तेज बारिश के झोंके भी आने लगे हाट बाजार में आए हुए लोगों को पक्के बने हुए मकान की शरण लेना पड़ी एवं दुकानदार अपने सामान की रक्षा करते हुए हवा आंधी का सामना कर रहे थे गनीमत रही कि किसी प्रकार से कोई जनहानि की खबर प्राप्त नहीं हुई ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in