Skip to main content

Aaj Tak24x7

आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से दहला देवसर बाजार

आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से दहला देवसर बाजा

*आशुतोष चतुर्वेदी की सिंगरौली*

सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक

 

आग बुझने के बाद पहुंचे चार फायर ब्रिगेड, देवसर में एक फायर ब्रिगेड की अत्यंत आवश्यकता

 

सिंगरौली। देवसर बाजार स्थित कई होटलों व दुकानों में भीषण आग लग गई, यह आग घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगने की खबर है, फिलहाल आग किस वजह से लगी है इसकी जांच चल रही है, आग लगने के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गुलाब होटल, पप्पू होटल, अनिल ज्वेलर्स, राम सिया चाय दुकान सहित करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। आग इतनी विकराल थी कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड आग काफी हद तक बुझ जाने के बाद मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक पुत्र एवं जिला पंचायत सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष अजय पाठक, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, थाना प्रभारी एसआई शेष नारायण द्विवेदी, तहसीलदार प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच राजमणि प्रजापति तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह पैगाम वरिष्ठ कांग्रेसी शिवकुमार पटवा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयासों में सहयोग किया।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in