Skip to main content

Aaj Tak24x7

एसपी प्रदीप शर्मा ने किया भाटपचलाना थाने का आकस्मिक निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

लोकेशन बड़नगर

मांगीलाल सोलंकी

 

एसपी प्रदीप शर्मा ने किया भाटपचलाना थाने का आकस्मिक निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्ट

 

थाना स्टाफ को 10 हजार के पुरस्कार की घोषणा, कंप्यूटर कक्ष का लिया जायजा

 

 

 

बड़नगर। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंगलवार को भाटपचलाना थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी शर्मा ने कंप्यूटर कक्ष में पदस्थ आरक्षक हितेश निंबोल से ऑनलाइन एंट्री एवं सीसीटीएनएस की जानकारी ली। थाना प्रभारी सत्यम चौधरी से लंबित प्रकरणों, बीट व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई जाने पर एसपी ने थाना स्टाफ के कार्य की सराहना की।

 

उत्कृष्ट साफ-सफाई एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए एसपी प्रदीप शर्मा ने थाना स्टाफ को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

 

निरीक्षण के बाद एसपी शर्मा ने स्टाफ के साथ आत्मीय माहौल में संवाद किया एवं परिसर में थाना स्टाफ के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सत्यम चौधरी ने बताया कि एसपी सर के मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था और बेहतर की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in